August 8, 2026 2:29 am

एएनटीएफ यूनिट झांसी की बड़ी कार्रवाई: मजबूत पैरवी के चलते तस्कर रवि शिवहरे व हरिश्चंद्र की 12 लाख की संपत्ति फ्रीज 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मादक पदार्थों की तस्करी कर लाखों की संपत्ति बनाने वाले दो तस्करों मध्यप्रदेश के नौगांव निवासी हरिश्चंद्र शिवहरे व जनपद बदायूं के मटौध निवासी रवि शिवहरे के खिलाफ मजबूत पैरवी कर एएनटीएफ यूनिट झांसी ने 12 लाख 60 हजार 525 रूपए की संपत्ति को फ्रीज किया।

उपनिरीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक एएनटीएफ यूनिट ने बीते 22 दिसंबर 2025 को फ्रीजिंग ANTF -68-08/2025 के जरिए से अदालत के सामने SAFEM (FOP) A एवं एनडीपीएस नई दिल्ली से अनुरोध किया था। एएनटीएफ यूनिट झांसी की मजबूत पैरवी के चलते अदालत ने 14 जनवरी 2026 को तस्करों द्वारा बनाई गई लाखों की संपत्ति को फ्रीजिंग आर्डर के लिए आदेश दिया। बताया जा रहा है कि एएनटीफ टीम ने पांच नवंबर 2025 उड़ीसा से गांजा लाकर चित्रकूट के रास्ते बांदा जिले में सप्लाई करते समय अंतरराज्यीय स्तर से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बांदा जिले के मटौध थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला गुरहा निवासी रवि शिवहरे व नौगांव छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी हरिश्चंद्र शिवहरे को गिरफ्तार किया था। उपनिरीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक जांच-पड़ताल में सामने आया कि दोनों अभियुक्त मादक पदार्थ की तस्करी करने की रकम से 12,60 हजार 525 रूपए की संपत्ति बना रखा था।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!