August 8, 2026 2:14 am

एएनटीएफ यूनिट बरेली: एक करोड़ तीस लाख की एसिडिटी एनहाइड्राइड केमिकल के साथ चार तस्कर गिरफ्तार 

498.35 किलोग्राम एसिडिटी एन हाइड्राइड प्रिकर्सर केमिकल, पांच मोबाइल फोन व 1,080 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के नेतृत्व में एएनटीएफ यूनिट बरेली की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर रविवार को बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ टीम को पकड़े गए तस्करों के पास से 498.35 किलोग्राम एसिडिटी एन हाइड्राइड प्रिकर्सर केमिकल, पांच मोबाइल फोन दो वाहन व 1,080 रुपए की नकदी बरामद हुई है। इनके पास से बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ तीस लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

एएनटीएफ यूनिट बरेली के प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक रविवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक गिरोह है जो पिकअप गाड़ी में लादकर अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने के लिए कहीं जा रहे हैं। इस सूचना पर एएनटीएफ के प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव कांस्टेबल सौरभ चौधरी, कांस्टेबल अंकित यादव, कांस्टेबल कुश कुमार, कांस्टेबल रसविंद्र चौधरी, कांस्टेबल विनीत कुमार, महिला कांस्टेबल छाया के अलावा स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र स्थित जुनहाई गांव के पास से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एएनटीएफ यूनिट बरेली के प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक पकड़े गए चारों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र स्थित चक मुस्तफापुर निवासी जोगेश पिंकू पुत्र राजवीर सिंह, बदायूं जिले के सहसवान थाना क्षेत्र स्थित नदाईल निवासी वासिद पुत्र अनवार अली, अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र स्थित हटऊआ निवासी तेजपाल सिंह पुत्र श्रीराम प्रसाद व डिडौली अमरोहा निवासी अरुण कुमार पुत्र रामशरण जाटव बताया।

एएनटीएफ टीम के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग अवैध एसिडिटी एनहाइड्राइड केमिकल लेने के लिए मेवात हरियाणा गए थे। आरोपी जोगेश और वासिद पास ही खड़ी क्विड गाड़ी से गए थे ‌और इस वाहन का चालक अरुण तथा खलासी तेजपाल पिकअप गाड़ी से गए थे। यह लोग मेवात के रहने वाले एक तस्कर से एसिडिटी एनहाइड्राइड केमिकल से लादकर बदायूं जिले में एक व्यक्ति को देते हैं जो पश्चिमी बंगाल के रहने वाले एक बड़े तस्कर के हाथों सप्लाई करने जा रहे थे कि एएनटीएफ टीम के हत्थे चढ़ गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!