August 8, 2026 2:20 am

एक महीने में तैयार करे माल में टेक्सटाइल पार्क, विधायक की उपस्थिति में भारत सरकार के सचिव ने दिया कार्यदायी संस्था को आदेश 

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में आज भारत सरकार की पीएम मित्र योजना के तहत लखनऊ जनपद की मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के माल ब्लॉक की अटारी ग्राम पंचायत में 1000 एकड़ में बनाये जा रहे टेक्सटाइल पार्क के काम मे तेजी लाने के आदेश दिए गए है।

शनिवार को भारत सरकार के अतरिक्त निजी सचिव रोहित कंसल ने पार्क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मलिहाबाद विधायक भी उनके साथ रही। सचिव रोहित कंसल ने कार्यदायी संस्था को काम मे तेजी लाने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे पूर्व में जब मैं यहां आया था तब भी सिर्फ बाउंड्रीवाल बनाने का ही काम चल रहा था और आज भी स्थिति वही है जो गलत है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश की सरकार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके निर्माण में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। इस लिए तय समय पर काम को पूरा किया जाय। यही नही एक माह के अंदर अधिग्रहण की गयी भूमि को पार्क की शक्ल में तैयार किया जाय।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निरीक्षण करने पहुचे सचिव ने पहले उत्तर प्रदेश के हथकरघा विभाग के अधिकारियों,कर्मचारी तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद माल ब्लॉक में बनने वाले टेक्सटाइल पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक के अतिरिक्त क्षेत्र के गणमान्य नागरिक योगेंद्र सिंह जी,विधायक प्रतिनिधि जेपी सिंह ,सौरभ पांडे आदि ग्रामीण भी मौके पर उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!