August 8, 2026 2:22 am

एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह व उप जिलाधिकारी कार्यवाहक संगीता पांडे की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

समाधान दिवस में कुल 96 शिकायतपत्र प्राप्त हुए जिसमे से 14 शिकायत पत्रो का त्वरित निस्तारण, शेष बची 82 शिकायतों को भी शीघ्र निस्तारण हेतु संबधित अधिकारियो को किया निर्देशित 

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद तहसील मे शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह व उप जिलाधिकारी कार्यवाहक संगीता पांडे की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।समाधान दिवस में कुल 96 शिकायतपत्र प्राप्त हुए जिसमे से 14 शिकायत पत्रो का त्वरित निस्तारण किया गया,शेष बची 82 समस्याओ को भी जल्द से जल्द निस्तारण हेतु संबधित अधिकारियो को निर्देशित किया गया।

प्राप्त शिकायतो मे ढेढेमऊ निवासी सत्तर पुत्र चुन्ना ने ग्राम पंचायत ढ़ेढ़ेमऊ की प्रधान बीना कनौजिया के पति चंद्रशेखर पर ग्राम पंचायत की सुरक्षित चरागाह की जमीन को कब्जा करने का आरोप लगाया है। कि गांव की गाटा संख्या 36 रकबा करीब ढाई बीघा भूमि सरकारी अभिलेखों में सुरक्षित पशुचर दर्ज है। जिस पर ग्राम प्रधान बीना कनौजिया के पति चंद्रशेखर द्वारा कब्जा कर लिया गया है। कब्जा की गयी जमीन की कीमत लगभग एक करोड़ के आसपास है। जिस पर प्रधान पति ने अपनी गैस एजेंसी का गोदाम तथा ऑफिस का निर्माण कर लिया।

इसके अलावा पड़ोस के गांव पुरवा के पठेला तालाब की जल निकासी के लिए बना पुराना नाला बंद कर उसपर अपनी एजेंसी के लिए निजी सड़क का निर्माण व उस पर इंटर लॉकिंग लगवाकर ग्राम पंचायत के सरकारी धन का दुरुपयोग भी किया गया है। प्रधान पति की इस करतूत से पठेला तालाब की जल निकासी बाधित है। साथ ही ढ़ेढ़ेमऊ गांव के विकास का धन भी निजी स्वार्थ में उपयोग किया गया है। उपजिलाधिकारी कार्यवाहक संगीता पांडे ने मामले का संज्ञान लेते हुए कानून को जांच सौंपी है।

इसी तरह ग्राम सहिलामऊ निवासी इनायत अली थाना व तहसील जिला लखनऊ खसरा संख्या 305 रकबा 0.1420 है जिसमें चकमार्ग को जोतकर अपने खेत में मिलाकर मेड डलवा कर सीमेंट के खंभे लगाकार तार वाली जाली से रास्ता पूर्ण बंद कर दिया है। जिससे ग्रामवासियों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है चकरोड से सटे अन्य काश्तकार जो पीछे हैं उनके खेतों तक ट्रैक्टर आदि नहीं पहुंच पाते है जिससे समय अनुसार खेतों की जुताई बोआई नहीं हो पाती है।इस मौके पर तहसीलदार , नायब तहसीलदार ,खंड विकास अधिकारी सहित मलिहाबाद,रहिमाबाद व माल के सभी विभागो के संबधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!