August 8, 2026 2:19 am

एलडीए में मकान दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

लखनऊ। (संवाददाता) एलडीए में आवास दिलाने के नाम पर महिला से 02,90,000/ रुपये की ठगी एवं महिला को एलडीए में मकान आवंटन की फर्जी रसीद भी दी गई, जो सम्बन्धित विभाग से जानकारी करने पर झूठी पाई गई।महिला को ठगी का सहसास हुआ तो महिला ने ठाकुरगंज थाना में तहरीर देकर मो० रियाज के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया।

 

ठाकुरगंज प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया अभियुक्त शातिर किस्म का ठग है जिसके द्वारा भोले-भाले लोगों के साथ जालसाजी करके रुपयों की ठगी की जाती है। लोगों से रुपयों की ठगी करने के दौरान युवक अपना पता बदलता रहता था। मुकदमा लिखे जाने के बाद अभियुक्त सतर्क हो गया था तथा लम्बे समय से फरार चल रहा था। पुलिस से छिप कर इधर उधर रह रहा था। आज मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त मो० रियाज को पुलिस टीम के द्वारा गुलाब सिटी जेहटा रोड टीवीएस एजेन्सी के सामने से सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के उपरान्त पंजीकृत मुकदमें में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करके जेल भेजा जा रहा है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!