August 8, 2026 2:23 am

एसटीएफ को मिली कामयाबी: अफीम का कारोबार करने वाले बड़े तस्करों का राजफाश, सरगना सहित छह गिरफ्तार

अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की कीमत 20 लाख आंकी जा रही है

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी एसटीएफ बिहार झारखंड से अफीम की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली सहित अन्य जिलों में सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना सहित छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द लखपति बनने की चाहत में इस गोरखधंधे को अपनाया, लेकिन एसटीएफ के चंगुल में फंस गए और पहुंच गए सलाखों के पीछे।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अब्दुल कादिर के मुताबिक कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो बिहार झारखंड से भारी मात्रा मादक पदार्थ ( अफीम ) लाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली सहित अन्य जिलों में किसी बड़े सप्लायर के हाथों बेचता।
उन्होंने बताया कि इस सूचना पर एसटीएफ टीम को उन्हें दबोचने के लिए लगाया।

इस सूचना पर एसटीएफ टीम सक्रिय हुई और रविवार को मुखबिर की सूचना पर जनपद बरेली से छह तस्करों को धरदबोचा।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अब्दुल कादिर ने के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम देव कोला बरेली निवासी तेजराम, मनौना बरेली निवासी अंकित सिंह, बरेली निवासी शेर सिंह, बरेली निवासी चन्दन यादव, झारखंड निवासी मंटू कुमार व बरेली निवासी राजकुमार बताया।

पूछताछ में दबोचे गए तस्करों ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के अलावा यूपी के बरेली सहित अन्य जिलों में अफीम की सप्लाई करते हैं।
रांची से लाते थे ऐसी चीज, बरेली में बेच बन जाते थे लखपति, ट्रिक जान उड़े होश ड्रग तस्करी करने वाले गिरफ्तार।

पकड़े गए तस्करों के पास से 4 किलो 131 ग्राम अफीम, दो कारें, छह मोबाइल फोन और 4340 रुपये की नकदी बरामद हुई है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह का सरगना चंदन यादव है, जो अपने साथी मंटू कुमार के साथ झारखंड से अफीम लाकर बरेली में सप्लाई करता था. वहीं, बरेली के आरोपी तेजराम, अंकित, शेर सिंह और राजकुमार इस अफीम को आगे दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में बेचने का काम करते थे।
एसटीएफ की टीम ने सर्विलांस के जरिए गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखी और ठोस सूचना मिलने पर थाना कैंट इलाके से छापेमारी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया।

पूछताछ में पता चला कि गिरोह झारखंड के रांची निवासी सुदेश यादव से अफीम मंगवाता था, जिसकी रकम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए सुदेश के बैंक खाते में भेजी जाती थी। एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक यह गिरोह पिछले कई महीनों से दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के राज्यों में अफीम की सप्लाई कर रहा था. गिरोह के अन्य साथियों और सप्लाई चेन की पहचान के लिए टीम अब आगे की जांच कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!