August 8, 2026 5:03 am

एसटीएफ ने पकड़ी 75 लाख की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

बिहार चुनाव में खपाने की थी तैयारी

लखनऊ। (संवाददाता) हरियाणा और पंजाब से भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब लाकर यूपी के पूर्वी क्षेत्र व बिहार राज्य तक सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा कर एसटीएफ टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि तस्कर यूरिया खाद की बोरियों में शराब को छिपाकर बिहार ले जा रहे थे, जहां पर चुनाव के दौरान इसका इस्तेमाल होना था।

एसटीएफ के उपाधीक्षक विमल कुमार सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर दीपक सिंह के टीम ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।व पुलिस ने गिरोह के एक तस्कर हरियाणा निवासी विश्वेंद्र को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

एसटीएफ टीम को यूपी में अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह की जानकारी मिली थी। जिसके बाद इंस्पेक्टर दीपक सिंह, इंस्पेक्टर रिजवान समेत समशेर सिंह, भूपेंद्र सिंह, अंकित सिंह, अंकित पाण्डेय की टीम ने लखनऊ के अलग-अलग जगहों पर जाकर जांच की। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि एक कंटेनर किसान पथ पर जा रहा है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बिहार ले जायी जा रही है। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम ने किसान पथ पर उस कंटेनर को घेर लिया और जांच की। जांच के दौरान कंटेनर में यूरिया खाद की बोरियों में 575 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपित ने एसटीएफ की पूछताछ में बताया कि सोनू राठी, गुरनीत सिंह गोगिया और अतुल का एक संगठित गिरोह है, जो हरियाणा और पंजाब राज्य से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बिहार राज्य में सप्लाई कराते है। इस कन्टेनर ट्रक में गुप्त रूप से कैबिटी बनायी गयी थी, जिसके एक हिस्से में चण्डीगढ़ से 210 बोरी खाद लोड किया था और दूसरे हिस्से में गिरोह के लोगो ने चण्डीगढ़ से ही अवैध अंग्रेजी शराब लोड कराया गया था, जिसे दरभंगा (बिहार) में पहुँचाना था। दरभंगा पहुँचने पर सोनू राठी, गुरनीत सिंह गोगिया और अतुल आदि द्वारा बताये गये आदमी को शराब देना था। इस काम के लिए इसे प्रति चक्कर 1 लाख रूपये मिलता है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!