मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम गुंजिता अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। फरियादियों की संख्या कम रही लेकिन राजस्व के मामले अधिक आए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 68 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से मात्र 7 शिकायतो का मौके पर निस्तारण हो सका शेष 61 शिकायतो को संबंधित विभाग को जल्द निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया।
शिकायत कर्ता अनिल कुमार निवासी गढ़ी संजर खां ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गाँव मे इंडिका मार्का हैंडपंप लगा है जिससे पूरे मोहल्ले के लोग पानी भरते है लेकिन गाँव के शिव प्रसाद पुत्र बोधे ने हैंडपंप मे सम्बरसेबल डालकर हैंडपंप पर कब्जा कर लिया है। और किसी को पानी नही भरने देता है जब हम मोहल्ले वाले कुछ कहते तो वह दंबगई करते हुए गंदी गंदी गालियाँ देता है और मारपीट पर उतारू हो जाता है मोहल्ले मे पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे पूर्व में भी आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की गई थी लेकिन आज तक कोई कारवाई नहीं हुई है। वहीं प्रकाश निवासी अकबरपुर माल ने ग्राम पंचायत की सुरक्षित भूमि पर गांव की दबंगों ने कब्जा कर लिया है जिनको मुक्त करवाया जाए।
एसडीएम ने मामले मे कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।जनकापुर नारायनपुर माल निवासी छोटक्के ने बताया ग्राम पंचायत के सुक्खखेड़ा,जंगीखेड़ा,जल्लाबाद और नारायनपुर गांव की परती,बंजर,चरागाह,मरघट,पशुचर की गाटा संख्या 178/22730 सुरक्षित जमीने अवैध रूप से कब्ज़ा ली गई है।ग्राम पंचायत के आराजक तत्व इन सुरक्षित जमीनों पर अपना कब्ज़ा जमा लिया है।ग्रामवासी इस कब्जे का विरोध करते है तो यह लोग मारपीट झगड़े पर आमादा हो जाते है।एसडीएम ने मामले की जाँच तहसीलदार को देते हुए कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
गोपालपुर निवासी सुरेश ने बताया गांव के सरकारी तालाब गाटा संख्या 272 रकबा 8 बीघा जिस पर लगभग आधा दर्जन ग्रामीण अवैध रूप से काबिज है।जिस कारण सरकार को सालाना लाखो रुपए राजस्व की हानि हो रही है जिसकी शिकायत पूर्व मे भी की गई है एसडीएम ने संबंधित अधिकारी को जांच कर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।संपूर्ण तहसील समाधान दिवस के अवसर तहसीलदार,बीडीओ,नायब सहित सभी विभागो के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।




