August 8, 2026 2:24 am

एसपीओ अनिल कुमार गुप्ता और उनकी टीम ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर ठाकुरगंज थाने का बढ़ाया गौरव

लखनऊ। (संवाददाता) ठाकुरगंज के एसपीओ अनिल कुमार गुप्ता ने और उनकी टीम ने ईमादारी की मिसाल पेश कर ठाकुरगंज थाने का गौरव बढ़ाया।आप को बतातें चलें काकोरी निवासी सलमान किसी कार्य से ठाकुरगंज आये थे जहां पर उनका मोटोरोला कम्पनी का लगभग चालीस हजार रुपये कीमत का मोबाइल गुम हो गया था।

जिसकी सूचना तत्काल सलमान ने मुफ्तीगंज चौकी इंचार्ज सूरज राठी को दी जिस पर तकाल संज्ञान लेते हुए चौकी इंचार्ज एवं एसपीओ अनिल कुमार गुप्ता,एसपीओ हसीब खान,एसपीओ जमील खान और एसपीओ शब्बू खान ने कड़ी मेहनत और ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल मालिक सलमान को मुफ्तीगंज चौकी पर बुलाकर खोया मोबाइल वापस किया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर सलमान का चेहरा खिल उठा उसने चौकी इंचार्ज सहित सभी एसपीओ का धन्यवाद किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!