August 8, 2026 2:13 am

एसपी देवरिया का बड़ा एक्शन: काफी समय से एक ही थानों जमे 77 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से दिखाया लाइन का रास्ता 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के देवरिया जिले में लंबे समय से एक ही थानों में जमे पुलिसकर्मियों पर एसपी संजीव सुमन ने सख्त कार्रवाई कर कड़ी नसीहत दी है।एसपी नें इस तरह के 77 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि ये सभी कर्मी कई वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए थे, जिससे चलते पुलिस की कार्यप्रणाली पर असर पड़ रहा था और निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे थे।

एसपी ने इस कदम को प्रशासनिक सुधार और पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है।

इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य पुलिसकर्मियों को भी संदेश गया है कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर तैनाती अब स्वीकार नहीं होगी। एसपी ने स्पष्ट किया कि समय-समय पर तबादले जरूरी हैं ताकि कार्य में निष्पक्षता बनी रहे और जनता का विश्वास पुलिस पर कायम रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!