ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की पुलिसिंग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।रविवार को लखनऊ कमिश्नरेट के दो राजपत्रित अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। शुभम कुमार वर्तमान में सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ से सहायक पुलिस आयुक्त, चौक बनाये गये। वही रंजीत कुमार वर्तमान तैनाती सहायक पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था के पद पर तैनात थे। इन्हे सहायक पुलिस आयुक्त, बाजारखाला बनाया गया।
पुलिस कमिश्नरेट स्तर से जारी आदेश के बाद दोनों अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभाल ली है। चौक और बाजारखाला।जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में एसीपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती को कानून-व्यवस्था और सख्त करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। शुभम कुमार पहले एसीपी लखनऊ के पद पर थे, जबकि रंजीत कुमार कानून एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दोनों अधिकारियों के अनुभव को देखते हुए उन्हें पुराने लखनऊ के भीड़भाड़ वाले इलाकों।की कमान सौंपी गई है, जहां त्योहारों और बाजारों के चलते अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत रहती है।




