August 8, 2026 2:24 am

एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, लखनऊ में डांडिया फेस्ट 2025 का भव्य आयोजन

लखनऊ। बख्शी का तालाब स्थित एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स में शनिवार की रात नवरात्रि स्पेशल डांडिया फेस्ट – 2025 का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ किया गया। रंग-बिरंगी सजावट, ढोल की थाप और डीजे की मनमोहक धुनों पर थिरकते छात्र-छात्राओं ने इस रात्रि को अविस्मरणीय बना दिया।

 

कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन एवं माननीय एम.एल.सी. श्री पवन सिंह चौहान, वाइस चेयरमैन श्री पीयूष सिंह चौहान, वाइस चेयरपर्सन डॉ. सुष्मिता सिंह, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती निर्मला सिंह चौहान, इपसम के एमडी डॉ. वैभव प्रताप सिंह तथा वागा अस्पताल की एमडी डॉ. पल्लवी सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

डांडिया फेस्ट का शुभारंभ माँ दुर्गा की प्रतिमा के पूजन से हुआ। इसके उपरांत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लाइव डीजे, स्वादिष्ट व्यंजन, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट और रोमांचक लकी ड्रॉ ने उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया। संस्थान के 4000 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं संस्थान के सदस्यों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ इसमें भाग लिया।

लोकप्रिय डांडिया गीतों “ढोलिडा”, “नगाड़ा संग ढोल”, “केसरियो रंग ताने लाग्यो” और “चोगाड़ा” पर छात्रों ने गरबा और डांडिया की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। रंग-बिरंगे परिधानों और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

 

डांडिया नाइट में आयोजित प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। सर्वश्रेष्ठ पोशाक (महिला एवं पुरुष), सर्वश्रेष्ठ नृत्य, स्पॉटलाइट पुरस्कार तथा लकी ड्रॉ जैसे आकर्षक कार्यक्रमों के विजेताओं को संस्था की ओर से विशेष पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

 

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एवं माननीय एम.एल.सी. श्री पवन सिंह चौहान ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि “यह पर्व सांस्कृतिक मनोरंजन, सात्विक आहार, सकारात्मक विचार और सामूहिक ऊर्जा का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन न केवल सांस्कृतिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार भी करते हैं।”

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!