August 8, 2026 2:24 am

एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में मानसिक स्वास्थ्य पर वर्कशॉप आयोजित लखनऊ। एस.आर. ग्रुप

लखनऊ। एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, बक्शी का तालाब में ग्लोबल वीक ऑफ मेंटल हेल्थ एंड वेलबीइंग* के अंतर्गत *लायंस क्लब लखनऊ शान-ए-अवध डायमंड की ओर से एक वर्कशॉप cum इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रेसिडेंट ए.पी. सिंह की पहल का हिस्सा है, जिसके तहत 4 से 12 अक्टूबर तक मानसिक स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पीयूष सिंह चौहान,वाइस चेयरमैन, एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स रहे। उनके साथ लायन मुकेश जैन (IPDG),लायन दलजीत सिंह टोनी (VDG 2), लायन विशाल सिन्हा और लायन जग्गी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

डॉ.आस्था शर्मा (सीनियर क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, निर्वाण हॉस्पिटल) ने छात्रों को स्ट्रेस मैनेजमेंट और मेंटल वेलबीइंग से जुड़ी उपयोगी जानकारियाँ दीं, जिससे विद्यार्थियों को मानसिक संतुलन और आत्म-विकास के महत्व को समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में लगभग 500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर लायन ज्ञानेंद्र प्रताप (अध्यक्ष), लायन नवीन कु.झिंगारण, लायन राजकुमार,लायन सुनील मोहन, लायन निलेश सोनकर एवं लायन संजीव सक्सेना सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन श्री पीयूष सिंह चौहान के प्रेरणादायक संबोधन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि “मानसिक रूप से सशक्त रहना सफलता की पहली शर्त है। तनाव से घबराने के बजाय उसे समझदारी से संभालना और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण रखना हर छात्र के लिए जरूरी है।”

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!