लखनऊ। बख्शी का तालाब स्थित एस आर ग्रुप लखनऊ ने आज दिनाँक 17/09/2025 को ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्रा0वि0वि0 में टी0बी0 रोगियों को पोषण पोटली प्रदान कर उनके चेहरे पर मुस्कान और जीवन में नई ऊर्जा भर दी।
कार्यक्रम का संचालन ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्रा0वि0वि0 के कुलपति प्रो0 जे0पी0 पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ0 डी0पी0 सिहं एवं कार्यकारी निदेशक श्री सर्वेश सिंह चौहान द्वारा पोषण पोटली टी0बी0 रोगियों को वितरित की। प्रो0 जे0पी0 पाण्डेय ने एस आर ग्रुप के चेयरमैन श्री पवन सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम समाज में सेवा और सहयोग की एक अद्वीतीय मिसाल है।




