August 8, 2026 2:23 am

ऑटो चालक ने महिला सवारी से की छेड़खानी,महिला ने थाने में की शिकायत,आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। (संवाददाता) थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में ऑटो चालक ने महिला सवारी को अकेला पाकर छेड़छाड़ की। महिला अपने बीमार भाई को देखकर घर जाने के लिए रैपिडो से ऑटो बुक किया था। सुनसान जगह पर ऑटो चालक ने अश्लील हरकत शुरू कर दी।

महिला ने विरोध करते हुए ऑटो रोकने के लिए कहा, तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। डरकर महिला ऑटो से कूद गई। उसे हल्की चोटें आईं। महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

आम्रपाली निवासी युवक ने बताया कि उनकी तबीयत खराब थी। उनका हालचाल लेने बहन घर आई थी। बुधवार रात करीब 10.15 बजे बहन वापस जाने के लिए रैपिडो से ऑटो बुक किया। हर गोविंद सिंह राठौर नाम का चालक यूपी 32 एक्सएन 8513 नंबर की ऑटो लेकर पहुंचा।

बहन ऑटो में बैठकर आम्रपाली से बंधे वाली रोड की तरफ जा रही थी। कुछ देर बाद उन्होंने बहन को कॉल करके घर पहुंचने के बारे में पूछा। जवाब मिला कि ऑटो चालक छेड़खानी कर रहा है, किस रास्ते पर ले जा रहा है पता नहीं है। बहन ने ऑटो रोकने के लिए बोला, लेकिन चालक और तेज भगाने लगा।

कुड़िया घाट के पास भीड़ होने से ऑटो की स्पीड थोड़ी कम हुई। इस पर बहन वहां पर चलते ऑटो से कूद गई। ऑटो में टिफिन औ पर्स छूट गया। चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। मामले में इंस्पेक्टर ठाकुरगंज का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!