August 8, 2026 2:21 am

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में ठाकुरगंज क्षेत्र में निकाली गई शानदार तिरंगा यात्रा

लखनऊ। भाजपा नगर उत्तरी मंडल की ओर से गुरुवार को ठाकुरगंज क्षेत्र के मल्लाहीटोला व दौलतगंज में उत्तर मंडल एक अध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय के संयोजन में शानदार तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानगर महामंत्री रामअवतार कनौजिया व पार्षद उपविजेता दुर्गेश पाण्डेय शामिल हुए। पार्षद उपविजेता दुर्गेश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को 26 निर्दोष लोगों की धर्म पूछ कर किए गए निर्मम हत्या की जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना की ओर से चलाये ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य का तिरंगा यात्रा जश्न है।

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को नेश्त नाबूद कर दिया। देश का हर नागरिक बुलंद हौसलों के सफलता का जश्न मना रहा है।इस दौरान अनुराग श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता,नीरज यादव, अरविंद कशयप,पार्षद चंद्र बहादुर सिंह,पार्षद रानी कनौजिया, अनुपम श्रीवास्तव, अनूप सिंह, सुशील तिवारी, सतीश द्विवेदी, राजू पांडे, सतीश शर्मा, पीयूष तिवारी,रोहित पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष, महेश निषाद,आनंद सिंह, बृजेश शर्मा उर्फ गोलू आराध्या, आदर्श पूर्व मनोनीत पार्षद, संतोष टायोटिया, सोशल मीडिया प्रभारी ममता सिंह, मीना सिंह, अजय राठौर,सुमित समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!