औरास, उन्नाव। (संवाददाता) बेहतरीन पढ़ाई एवं शानदार रिजल्ट के लिए क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय संस्थान “एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल, औरास” में शिक्षक-छात्र-अभिभावक सम्मेलन (पीटीएम)
का आयोजन बेहद धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षाफल का वितरण किया गया, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर अध्यक्ष श्री राकेश कुमार जी उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत में संस्थान के संस्थापक अनुज मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं सीनरी भेंट कर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इसके बाद नगर अध्यक्ष ने कार्यक्रम में आए सभी अभिभावकों एवं सम्मानित अतिथियों को पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत किया और बच्चों को प्रगति पत्र (रिजल्ट) सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
“हम बच्चों एवं संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण बच्चों की शिक्षा पर ही निर्भर है, अतः सभी अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें।” — श्री राकेश कुमार, नगर अध्यक्ष (औरास)
इस गौरवपूर्ण अवसर पर संस्थान के संस्थापक अनुज मिश्रा समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मुस्तैद रहा, जिसमें मुख्य रूप से शिक्षक अमित मिश्रा, वंदना यादव, अभिषेक मिश्रा, सीमा वर्मा, वंशिका यादव, नेहा मिश्रा, साक्षी त्रिपाठी, अंशिका यादव, शिवानी मौर्य, नंदिनी शर्मा, अनामिका यादव, और आकृति यादव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक एवं क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




