August 8, 2026 2:11 am

​औरास: पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने मनाई फूलों की होली, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

औरास। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र स्थित संडीला रोड शीशी चौराहे के निकट जीपी मैरिज लान में शनिवार को होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने पहुंचकर होली मिलन समारोह कार्यक्रम में आए हुए ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य कोटेदार व ग्रामीण को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी का सपना है कि भारत देश विकसित के नाम से जाना जाए और हमारी सरकार ने मनरेगा गारंटी योजना जो चल रही थी जिसमें प्रदेश भर के मजदूरों को कम 100 दिन का मिल रहा था अब मजदूरों को 125 दिन काम दिया जाएगा और अपने ही ग्राम पंचायत में काम दिलाया जाएगा यदि कहीं बाहर उनको नहीं जाना पड़ेगा और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है हमारा मकसद है कि उत्तर प्रदेश के हर घर के लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ हर संभव प्रयास किए जाएंगे आए हुए सभी लोगों से फूलों की होली खोली गई है और एक दूसरे से होली मिलन का कार्यक्रम खूब धूमधाम से मनाया गया और होली गया कर को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और औरास के ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार में तमाम जनकल्याण योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ हर गरीब आम जनता को पहुंचने का काम किया जा रहा है जिसमें बिजली पानी सड़क का काम तेजी से चल रहा है और सबका साथ सबका विकास कार्य कराए गए विकास क्यों की ओर चल रहा है इस कार्यक्रम के आयोजन प्रवीन रावत पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने संबोधित करते हुए इस कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों से कहा कि होली की शुभकामनाएं देते हुए कहां की कोई भी समस्या हर संभव प्रयास करने की कोशिश करूंगा और बताया कि हर दुख तकलीफ हमेशा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं एडवोकेट जगदीश यादव पूर्व प्रधान रामपाल रावत ग्रामीण मौजूद रहे ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!