August 8, 2026 2:16 am

औरास: भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

औरास उन्नाव। (संवाददाता) लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर स्थित औरास टोल टैक्स के पास भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र, उत्तर प्रदेश राजीव मिश्रा का भव्य स्वागत किया।

राजीव मिश्रा लखनऊ से आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते बांगरमऊ जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला औरास टोल टैक्स पर पहुंचा, वहां मौजूद समर्थकों में कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रबोध कुमार त्रिपाठी, नरेंद्र तिवारी, पत्रकार अहित श्याम, नीरज शर्मा और रोहित कुमार कनौजिया सहित कई गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत के दौरान राजीव मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!