August 8, 2026 2:10 am

​औरास-रहीमाबाद मार्ग पर ठेकेदार की मनमानी, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा सड़क निर्माण

उन्नाव। (संवाददाता) औरास से रहीमाबाद को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,यहाँ सड़क निर्माण का कार्य तय मानकों के बिल्कुल विपरीत किया जा रहा है, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई है गिट्टी डालकर नहीं डाली जा रही डस्ट (Dust), बन रहा हादसों का सबब क्षेत्रीय सूत्रों और स्थानीय लोगों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा सड़क पर मोटी गिट्टी तो डाल दी गई है, लेकिन उसके ऊपर डस्ट (धूल/बारीक रोड़ी) नहीं डाली जा रही है।

नियमानुसार गिट्टी के बाद डस्ट डालकर उसे रोलर से दबाया जाना अनिवार्य होता है ताकि सड़क समतल हो सके।डस्ट न डाले जाने के कारण सड़क पर गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं इसका सबसे खमियाजा दोपहिया वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। बिखरी गिट्तियों के कारण बाइक और स्कूटर का संतुलन बिगड़ जाता है,जिससे वाहन फिसल रहे हैं और राहगीर चोटिल हो रहे हैं अब तक कई लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश सड़क निर्माण में बढ़ती जा रही इस घोर लापरवाही को लेकर स्थानीय निवासियों और राहगीरों में गहरा आक्रोश है।

लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं और ठेकेदार अपनी मनमानी पर उतारू है ग्रामीणों की मांग:इस निर्माण कार्य की तुरंत जांच की जाए और मानक के अनुसार डस्ट डलवाकर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि आए दिन हो रहे हादसों पर लगाम लग सके।क्षेत्र की जनता ने उच्चाधिकारियों से इस मामले का तुरंत संज्ञान लेने और लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!