समाज कल्याण मंत्री ने कल्याण कुम्भ के आयोजन में भूमिका निभाने वाले विभागीय कर्मियों का किया सम्मान
श्रवण कुम्भ के माध्यम से वरिष्ठ जनों को निःशुल्क 9000 कान की मशीन के अतिरिक्त अन्य सहायक उपकरण प्रदान किया गया
अस्थाई वृद्धाश्रम संचालित कर प्रदेश के समस्त जनपदों से वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों को कराया गया अमृत स्नान
लखनऊ। माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में कल्याण कुम्भ आस्था ही नहीं सेवा, समर्पण, स्वावलंबन का भी आधार बना। यह बातें सोमवार को समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण ने गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में कहीं। इस मौके पर उन्होंने कल्याण कुम्भ 2025 के सकुशल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में कही।उन्होंने बताया कि श्रवण कुंभ में वरिष्ठ जनों को करीब 9000 निःशुल्क कान की मशीन प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त समाज कल्याण के कैम्प में संचालित ओपीडी में परीक्षण के उपरांत वृद्धजनों को अन्य सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए।
समाज कल्याण मंत्रालय द्वारा बनाए गए 125 बेड की क्षमता के अस्थाई वृद्धाश्रम में पूरे प्रदेश भर से वृद्धाश्रमों में निवास करने वाले वरिष्ठ जनों को कुंभ लाकर अमृत स्नान कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव श्री वेंकटेश्वर लू ने महाकुम्भ के महात्म पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा इतना बड़ा आयोजन बिना सभी के सहयोग के संभव नहीं है। कार्यक्रम में श्री कुमार प्रशांत, निदेशक समाज कल्याण, प्रोफेसर सत्यनारायण संखवार, डायरेक्टर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज बीएचयू, विसंभर सिंह प्रोफेसर ईएनटी डिपार्मेंट बीएचयू, डॉक्टर प्रभात श्रीवास्तव प्रोफेसर यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज प्रयागराज, डॉ राजेश कुमार राय सहचर मोतीलाल मेडिकल कॉलेज प्रयागराज, ब्रिगेडियर अतुल कुमार निर्देशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उत्तर प्रदेश लखनऊ,प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




