August 8, 2026 2:22 am

कांदू महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

लखनऊ। इन्क्षा नगर स्थित वित्तीय प्रबंधन प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में कान्दू महा सभा लखनऊ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 4 बजे हुई, जिसका शुभारंभ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सी. पी. गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर और कुलगुरु बाबा गणिनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

 

समारोह में वैवाहिक मंच के तहत कुल 20 बायोडाटा प्राप्त हुए, जिससे युवाओं के रिश्ते जोड़ने की पहल को भी बल मिला। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने होली गीतों पर मनमोहक डांस पेश कर समां बांध दिया। इसमें अपिका गुप्ता, उचित गुप्ता, अदिति गुप्ता, रुद्र गुप्ता, यस गुप्ता और अक्षत गुप्ता सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया।

 

वरिष्ठ सदस्यों द्वारा प्रस्तुत होली गीतों ने भी माहौल को और रंगीन बना दिया। रमेश और रामरतन की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन वसंत कुमार गुप्ता (राष्ट्रीय महामंत्री) ने किया। इस अवसर पर रोएलाल (राष्ट्रीय मंत्री), निर्गुणायत, प्रभात, श्रीप्रकाश गुप्ता (सलाहकार राज्याल), पप्पू गुप्ता (सचिव 301-शासन), रमाकांत गुप्ता, विनोद गुप्ता, अश्विनी गुप्ता, दोन दपाल गुप्ता, मुकेश गुप्ता और शंभूनाथ गुप्ता जैसे गणमान्य सदस्यों ने सभा को संबोधित किया।

 

सभा की अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने की और अपने संबोधन में समाज की एकजुटता और प्रगति पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। पारंपरिक व्यंजनों के साथ लोगों ने आपस में होली की शुभकामनाएं दीं और रंगों के इस त्योहार को भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया। समारोह के समापन के साथ सभी ने इस आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की अपेक्षा जताई।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!