हरदोई। पवित्र श्रावण माह में कांवर यात्रा को देखते हुए उच्च अधिकारियों के द्वारा सभी 108 एंबुलेंस गाड़ियों का हॉटस्पॉट सुनिश्चित किया गया जिसमें की जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास एंबुलेंस को खड़ा करने के लिए आदेसित किया गया।
जिससे कि इस श्रावण मास में कांवरियों का आना-जाना किसी भी प्रकार की अनहोनी का होना तथा मौके पर तुरंत एंबुलेंस को पहुंचकर उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल में जल्द से जल्द पहुंचाने का कार्य किया जाए इसलिए जनपद में मुख्य शिव मंदिरों में के आसपास 108 एंबुलेंस का हॉटस्पॉट बनाया गया।
जिसमें सुनाथी नाथ मंदिर मल्लावां,, शिव मंदिर बिलग्राम ,शिव मंदिर सकाहा ,राजघाट सहित उच्च मंदिरों पर स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ एंबुलेंस को भी खड़ा किया गया है।




