August 8, 2026 2:13 am

काकोरी: तीन लोगों पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार 

एक पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड व चार हजार रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। काकोरी क्षेत्र में लूटपाट के इरादे से तीन लोगों पर उन्हीं के असलहों से फायरिंग लाइसेंसी पिस्टल व मोबाइल फोन लूटने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चन्द्र राठौर की टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से एक पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड व चार हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है।

इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चन्द्र राठौर के मुताबिक 21 जुलाई 2026 को भोलापुरी निवासी जितेन्द्र सिंह पुत्र रामजस सिंह ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके और उनके पार्टनर ब्रह्मनंद और कालिम अंसारी के ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला कर उनकी लाइसेंसी पिस्टल छीनकर फायरिंग मोबाइल फोन लूट कर लुटेरे भाग निकले।

इंस्पेक्टर का कहना है वादी की तहरीर पर लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो उसमें कुछ संदिग्धों की तस्वीर सामने आने पर उनकी तलाश शुरू की गई।

इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चन्द्र राठौर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंकित यादव, उपनिरीक्षक सुरजीत कुशवाहा, हेड कांस्टेबल इरशाद अंसारी, कांस्टेबल अजीत कुमार, कांस्टेबल गौरव भदौरिया, कांस्टेबल रविंद्र कुमार, कांस्टेबल देवांग खोखर के अलावा सर्विलांस टीम में शामिल मुख्य आरक्षी शमीम अहमद, मुख्य आरक्षी वीर सिंह, मुख्य आरक्षी प्रदीप तिवारी व आरक्षी कुशवाहा ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर परबबुरिय खेड़ा अंडर पास से घेरेबंदी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम काकोरी क्षेत्र के बेढौना गांव निवासी 21 वर्षीय विनय राजपूत पुत्र सुशील कुमार, 24 वर्षीय अंकित राजपूत पुत्र सुशील कुमार, विनय कुमार रावत पुत्र बाबू लाल, मोहित यादव पुत्र स्व राधेश्याम व 32 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र गुरु प्रसाद बताया। इस घटना में आरोपी विनय व अंकित सगे भाई हैं और सभी लुटेरे काकोरी क्षेत्र स्थित बेढौना गांव के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!