August 8, 2026 2:12 am

कानपुर: सिपाही व अधिवक्ता के बीच सड़क पर जमकर मारपीट, वायरल हुआ वीडियो

सिपाही निलंबिल, एडीसीपी लाइन को सौपी गईं जाँच 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के कानपुर जिले में एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली क्षेत्र के गुप्तार घाट के पास शुक्रवार को यूपी-112 में तैनात सिपाही धीरज मिश्रा और एक अधिवक्ता के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। करीब दस मिनट तक चले इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने सिपाही को तत्काल निलंबित कर दिया।बताया जा रहा है कि दोपहर के समय किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई।

बहस बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई। वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर थप्पड़, धक्का और लात-घूंसे चलाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आसपास काफी लोग मौजूद रहे, लेकिन शुरुआती कुछ मिनट तक किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। बाद में स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया और मामला शांत कराया।घटना के दौरान मौके पर एक अन्य सिपाही दुष्यंत भी दिखाई दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा है। इस पहलू को भी जांच में शामिल किया गया है।

एसीपी लाइंस आनंद कुमार ओझा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए धीरज मिश्रा को अनुशासनहीनता और अशोभनीय आचरण के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच एडीसीपी लाइंस अर्चना सिंह को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!