August 8, 2026 2:25 am

कार के भीतर युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को उड़ाया, मौत

जिलाधिकारी आवास से चंद कदमों की दूरी पर हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर लखनऊ। घरेलू कलह, बेरोज़गारी व कारोबार में घाटा होने से आहत होकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है।
बीते दिनों राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब राजधानी लखनऊ के हाईसिक्योरिटी जोन कहे जाने वाले हजरतगंज क्षेत्र स्थित जिलाधिकारी आवास से कुछ दूरी पर शनिवार देर रात कार में बैठकर तालकटोरा क्षेत्र स्थित राजाजीपुरम निवासी 38 वर्षीय ईशान गर्ग ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना में इस्तेमाल रिवाल्वर कब्जे लेकर छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि कारोबार में नुकसान होने के बाद ईशान गर्ग ने यह कदम उठाया है।

तालकटोरा क्षेत्र स्थित राजाजीपुरम निवासी 38 वर्षीय ईशान गर्ग शनिवार देर रात हजरतगंज स्थित डीएम आवास से कुछ दूरी पर अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। लोगों की आवाजाही होती रही कि तभी ईशान गर्ग ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को उड़ा लिया। कार के भीतर गोली चलने की आवाज सुनकर राहगीरों के क़दम थम गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह आनन-फानन में घायल ईशान गर्ग को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गर्ग ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में पुलिस जानकारी एकत्र कर रही है। पुलिस को मौके से घटना में इस्तेमाल रिवाल्वर, कुल नौ जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस मिले हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!