मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में आज लखनऊ कार में सिलेंडर से गैस भरने के दौरान कार में आग लग जाने के कारण पूरी कार धू धू कर जल गई गांव वालों भी सिलेंडर फटने की आशंका की वजह से दूर खड़े रह कर तमाशा देखते रहे गांव वालों ने इसकी जानकारी रहीमाबाद पुलिस को दी मौके पर जब पहुंची रहीमाबाद पुलिस तो आग लगभग बुझ गई थी।
ज्ञात हो कि रहीमाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिंदौर गांव के अन्दर मकान में घरेलू सिलेंडर से कारों में गैस भरने का काम काफी समय से चल रहा था रविवार शाम को कार यूपी 32 ई डी 2308 गैस भराने जिंदौर गांव पहुंची वैसे ही अचानक किसी कारणों के चलते आग लग गई रिफिलिंग कर रहे लोगों ने फिलहाल आग को बुझाने की कोशिश की तब तक आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया सिलेंडर फटने की आशंका को देखते हुए लोग दूर खड़े हो कर आग बुझाने का इन्तजार करते रहे, तब तक आग से पूरी कार जल कर राख हो गई।
कुछ देर बाद गांव के लोगों ने इसकी जानकारी रहीमाबाद पुलिस को दी मौके पर पहुंची रहीमाबाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही है सूत्रों की मानें तो रहीमाबाद इलाके में चल रही छोटी कार व वैन में गांव गांव में घरेलू सिलेंडर से गैस भरने का काम बड़े पैमाने पर चल रहा है इससे कहीं भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है पुलिस व सम्भावित विभाग द्वारा इलाके में कोई कार्रवाई न होने के कारण गैस सिफलिग करने वाले लोग खुलेआम रिफिलिंग कर रहे हैं।




