लखनऊ। कालीचरण पीजी कालेज में बास्केटबॉल एकेडमी’ का भव्य शुभारंभ हुआ। खेल जगत में युवाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से आज ‘बास्केटबॉल एकेडमी’ का औपचारिक उद्घाटन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस नवनिर्मित एकेडमी का लक्ष्य क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं और पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान करना है।
इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कालीचरण के प्राचार्य प्रो चन्द्र मोहन उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ मुकेश कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।शुभारंभ फीता काटने तथा खिलाड़ियों के बीच उद्घाटन मैच के साथ हुआ। अपने संबोधन में प्राचार्य ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बास्केटबॉल जैसे खेल न केवल शारीरिक स्फूर्ति बढ़ाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में टीम भावना और अनुशासन का भी संचार करते हैं। उन्होंने एकेडमी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया।
अकादमी के संयोजक विक्रांत ने बताया कि यहाँ आधुनिक कोर्ट और अनुभवी कोचों की देखरेख में खिलाड़ियों के कौशल को निखारा जाएगा। उद्घाटन समारोह में स्पोर्ट्स टेंपल के संस्थापक महर्षि दुबे और खेल प्रेमी, गणमान्य नागरिक और छात्र उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नई पहल की सराहना की।




