लखनऊ। कालीचरण पी. जी. कालेज लखनऊ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा आज दिनांक 14 दिसम्बर 2024 को द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय शिविर को तीन सत्रों में विभाजित किया गया था। प्रथम सत्र योग एवं प्रार्थना पर किया गया जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने ध्यान और योग अभ्यास किया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कुलगीत के साथ साथ प्रार्थना की।
इसके बाद द्वितीय सत्र परिसर की स्वच्छता एवं सुंदरता पर आयोजित किया गया। इस सत्र में सभी स्वयंसेवकों को विभिन्न समूहों में विभक्त कर परिसर स्थित मैदान और फुलवारी की साफ सफाई कराया गया एवं सरस्वती मंदिर की रंगाई का कार्य किया गया। स्वच्छता पर आधारित इस सत्र में सभी स्वयंसेवकों ने श्रम दान कर महाविद्यालय परिसर को साफ सुथरा बनाने में योगदान दिया। इसके बाद बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया।
इस सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. चंद्रमोहन उपाध्याय ने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा व्यक्तित्व विकास पर चर्चा किया तथा सभी को इस तरह की गतिविधियों में निरंतर प्रतिभाग करने की प्रेरणा दी। प्राचीन इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अर्चना मिश्रा ने सभी स्वयंसेवकों को समूह में रहकर गतिविधियों के लिए जागरूक किया।
वहीं हिंदी विभाग के डॉ. अरुण कुमार यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना का करियर उन्नयन में लाभ पर व्याख्यान दिया। प्रो. कल्याणी द्विवेदी ने सभी स्वयंसेवकों के द्वारा दिन भर लिए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरित किया। शिविर में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की गई थी जिसको स्वयंसेवकों के एक समूह ने बड़ी मेहनत से तैयार किया था।
कोईदिन भर के इस शिविर में सभी स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया। शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अलका द्विवेदी, डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा और डॉ. शिव कुमार ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण, कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
https://abhinavprabhatnews.dreamhosters.com/district-news/23265/




