November 13, 2026 8:31 pm

मिशन शक्ति : लखनऊ जोन में 7 दरिंदों को सजा, 3 को आजीवन कारावास

मेलों में बिछड़े 11 बच्चों को परिजनों से मिलाया, 9 पीड़िताओं को मिले 27 लाख

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मिशन शक्ति अभियान के तहत लखनऊ जोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जोन के विभिन्न जिलों में महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े कुल 7 प्रकरणों में आरोपियों को सजा दिलाई गई, जिनमें आजीवन कारावास और कठोर कारावास जैसी सजाएं शामिल हैं। पुलिस ने गुणवत्तापूर्ण विवेचना, प्रभावी अभियोजन और पैरवी से पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाया। हरदोई के शाहाबाद में दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 26,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।खीरी जिले के कोतवाली सदर में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में 2 आरोपियों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास और 20,000-20,000 रुपये के अर्थदण्ड की सजा हुई।वही रायबरेली जिले के शिवगढ़ में पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास और 1,20,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।वही सीतापुर जिले के रामकोट में पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास और 50,000 रुपये के अर्थदण्ड की सजा हुई।वही उन्नाव जिले के सफीपुर में पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को 3 वर्ष के कठोर कारावास और 20,500 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

वही बाराबंकी के बदोसराय में पॉक्सो एक्ट के मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास और 1,10,000 रुपये के अर्थदण्ड की सजा हुई।अमेठी के मुसाफिरखाना में पॉक्सो व एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 15,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

लखनऊ के एडीजी जोन प्रवीण कुमार नें बताया कि सजा दिलाने के साथ ही मिशन शक्ति टीम ने मानवीय कार्य भी किए। अयोध्या में मां कामाख्या धाम मेले में बिछड़े 10 बालक-बालिकाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा गया। बाराबंकी में देवा मेले के दौरान बिछड़ी 3 वर्षीय बालिका को भी परिजनों से मिलाया गया।अम्बेडकरनगर में 3 वर्षीय गुमशुदा बालिका की तलाश में सोशल मीडिया और चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर परिजनों की जानकारी प्राप्त की गई और बालिका को सकुशल सौंप दिया गया।उन्नाव के हसनगंज में पति की मृत्यु के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही पीड़ित महिला को मिशन शक्ति टीम ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराकर विधवा पेंशन योजना से लाभान्वित कराया।

एडीजी जोन प्रवीण कुमार नें बताया कि खीरी में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत 12 अक्टूबर को 9 महिला पीड़िताओं को कुल 27,00,000 रुपये की अनुदान राशि उपलब्ध कराई गई।लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार नें बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें त्वरित न्याय, सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!