August 8, 2026 4:06 am

किशोरी से गैंगरेप, मुकदमा दर्ज दो आरोपी गिरफ्तार

सरोजनीनगर क्षेत्र में हुई घटना का मामला 

लखनऊ। (संवाददाता) पुलिस अफसरों के तमाम कोशिशों के बावजूद महिलाओं एवं लड़कियों के साथ होने वाले अपराध थम नहीं रहा है। कानपुर देहात जिले में एक महिला के साथ हुई घटना का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में बुधवार को एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है।

यहां की रहने वाली एक किशोरी से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर महिला व लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। मामले में पीड़िता के घरवालों ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक कभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

सरोजनीनगर क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि विमल यादव, पीयूष मिश्रा व शुभम शुक्ला ने उनकी नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम किया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पीयूष व शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीसरे आरोपी विमल यादव की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर पीड़िता किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!