August 8, 2026 2:22 am

किसान नेता पर जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। (संवाददाता) थाना दुबग्गा क्षेत्र के यादव बाजार मोड़ पर शुक्रवार को कुछ दबंगों ने सैथा निवासी किसान नेता राकेश अवस्थी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल लाठी-डंडों और अवैध असलहों से हमला किया बल्कि उनकी गाड़ी तोड़ दी और जेब में रखी करीब 5215 रुपये की नकदी भी छीन ली।

घटना के बाद पीड़ित राकेश अवस्थी ने थाना दुबग्गा में नामजद तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने कल्लू उर्फ राजेश यादव, मुन्ना गाजी, कल्लू यादव पुत्र जाटू यादव, सर्वेश यादव, सोनू यादव, बब्लू सेमी सहित 5 से 8 अज्ञात लोगों पर हमला करने, छिनैती, रंगदारी और धमकी देने का आरोप लगाया।

पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने कहा कि तुम बहुत बड़े किसान नेता बन गए हो, अगर इलाके में काम करना है तो हर महीने हम लोगों को वसूली देनी पड़ेगी।

थाना प्रभारी दुबग्गा के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपियों में से एक आरोपी सर्वेश यादव को शनिवार को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!