August 8, 2026 2:21 am

कुंवर आसिफ अली इंटर कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन

छात्र, छात्राओं, शिक्षक एवं ग्राम प्रधानों तथा समाजसेवियों को किया गया सम्मानित 

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद तहसील थाना रहीमाबाद के अंतर्गत ग्राम गढ़ी जिदौर के कुंवर आसिफ अली इंटर कॉलेज महाविद्यालय में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि मीनू वर्मा के द्वारा छात्र-छात्राओं शिक्षक ग्राम प्रधानों को फूलों की माला पहनाकर अंग वस्त्र व कलम देकर सम्मानित किया गया।

इस क्षेत्र के प्रधानों जिनमें जगदीश यादव, संतोष यादव, जवाहर गौतम, सतीश गोस्वामी, जिंदौर मुस्ताक, प्रबंध सीमित के पदाधिकारी डॉक्टर सुल्तान शकीरा हाशमी प्रबंधक कुंवर आसिफ अली इंटर कॉलेज महाविद्यालय की श्रीमती सवाना आसिफ अली ने इंटर बोर्ड परीक्षा में जो बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं, तथा नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर उमर आसिफ अली, अमरेश, सुशील यादव, आरपी गुप्ता, राजेश शास्त्री, उमेश कुमार, अजीत, सोबरन,महेंद्र सरवन,श्रीमती मीना गुप्ता,शिवानी गुप्ता, प्रीति यादव, प्रीति अवस्थी, दिकरा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!