लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में 43वां छठ महापर्व 15 एवं 16 नवंबर 2026 को छठ घाट, लक्ष्मण मेला मैदान, गोमती तट, लखनऊ में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम पूज्य मा० योगी आदित्यनाथ जी, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश होंगे, जो सायं 4-00 बजे भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा० पंकज चौधरी जी प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार के द्वारा किया जायेगा, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मा० बृजेश पाठक जी उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार तथा मा० धर्मपाल जी संगठन महामंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मा० सुरेश खन्ना जी वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री उत्तर प्रदेश, मा० सूर्य प्रताप शाही जी कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश, मा० जयवीर सिंह जी संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उत्तर प्रदेश, मा० ए.के. शर्मा जी ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश, मा० नीरज सिंह जी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश, मा0 दिलीप पटेल जी प्रदेश महामंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश, मा० अवधेश द्विवेदी जी क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र भाजपा, मा० सुषमा खर्कवाल जी महापौर लखनऊ, मा0 पवन सिंह चौहान जी सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश, मा० मुकेश शर्मा जी सदस्य विधान परिषद भाजपा, मा० आनन्द द्विवेदी जी नगर अध्यक्ष भाजपा लखनऊ सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक क्षेत्र के लोग पूजा अर्चन में भाग लेंगे।
समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महान विभूतियों को छठ महापर्व के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा, जिनमे प्रमुख रूप से श्री अमृत अभिजात जी (आई.ए.एस.) अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, श्री पी गुरु प्रसाद जी (आई.ए.एस.) प्रमुख सचिव आवास, नगर विकास एवं शहरी नियोजन, श्री विशाख जी (आई.ए.एस.) जिलाधिकारी, लखनऊ, श्री बब्लू कुमार जी (आई.पी.एस) संयुक्त पुलिस आयुक्त, (कानून व्यवस्था) पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ, डा0 सी0एम0 सिंह जी, निदेशक, डा राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ, श्री प्रथमेश कुमार जी (आई.ए.एस.) उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ, श्री विशाल सिंह जी (आई.ए.एस.) निदेशक सूचना, उत्तर प्रदेश, श्री गौरव कुमार जी (आई.ए.एस.) नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ, श्री अर्पित विजयवर्गीय जी (आई.पी.एस.) पुलिस उपायुक्त (मध्य) पुलिस कमिस्टेट, लखनऊ, श्री विश्वभूषण मिश्र जी एवं उप सचिव, उ0प्र0 अधिनस्थ सेवा चयन आयोग, उ0प्र0, इंजीनियर अशोक कुमार द्विवेदी जी प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग, उ0प्र0, श्री दीपेश राज जी मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक उ0प्र0, श्री सुधीर कुमार गुप्ता जी (मुख्य महाप्रबन्ध इंडियन बैंक उ0प्र0, श्री राजेश कुमार जी (महाप्रबन्धक एवं अंचल प्रमुख) यूनियन बैंक आफ इंडिया, लखनऊ, श्री दीपक राजेश जी (महाप्रबन्धक) बैंक आफ इंडिया, उ0प्र0 लखनऊ, श्री अजीत कुमार मिश्र जी (महाप्रबन्धक) केनरा बैंक, उ0प्र0 लखनऊ, श्री मोहन बागवान जी स्टेट एडीटर, दैनिक भास्कर एप (डिजिटल) उ0प्र0, श्री प्रभात उपाध्याय जी जोनल हेड, एच.डी.एफ.सी. बैंक, श्री रजनीकान्त मिश्र एवं रवि प्रकाश पाण्डेय जी प्रबन्ध निदेशक अमरावती ग्रुप लखनऊ, श्री अखिलेश कुमार सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय पंजायतीराज ग्राम प्रधान संगठन, श्री आर0पी0 सिंह जी वरिष्ठ पत्रकार हिन्दुस्तान समाचार पत्र लखनऊ, उ0प्र0, श्री दिवाकर त्रिपाठी जी (सेवा निवृत्त आईएएस) सांसद प्रतिनिधि माननीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी संसदीय क्षेत्र, लखनऊ, श्री राघवेन्द्र कुमार शुक्ल जी जन सम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) माननीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी संसदीय क्षेत्र, लखनऊ, पद्मश्री मालिनी अवस्थी जी सुप्रसिद्ध लोक गायिका, श्री तनू प्रियंका सिंह जी लोक गायिका, श्री पंकज केसरी जी भोजपुरी फिल्म अभिनेता, मुम्बई, श्री हनीप्रिया जी बालीउड सिंगर, मुम्बई उपस्थित रहेंगे।
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा पिछले 43 वर्षों से लखनऊ के छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तट पर छठ महापर्व का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। पहले यह पर्व बिहार और पूर्वांचल तक सीमित था, परंतु आज यह विश्वव्यापी रूप ले चुका है। लखनऊ में लगभग 15 से 20 लाख श्रद्धालु और पूरे देश में 35 से 40 करोड़ लोग इस महापर्व को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाते हैं।
यह चार दिवसीय पर्व 13 नवंबर 2026 से शुरू होकर नहाय-खाय, 14 नवंबर को खरना (छोटी छठ), 15 नवंबर को सायंकालीन अर्घ्य (मुख्य पूजा) तथा 16 नवंबर को प्रातःकालीन अर्घ्य एवं पारण के साथ सम्पन्न होगा। 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा जो 18 घंटे लगातार कार्यक्रम चलता रहेगा, दिनांक 16 नवंबर को प्रातः 8-00 बजे कार्यक्रम का समापन माननीय श्री ए.के. शर्मा के द्वारा किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका पद्माश्री मालिनी अवस्थी जी, सुप्रसिद्ध भोजपुरी फिल्म अभिनेता पंकज केसरी जी (मुंबई), सुप्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर हनी प्रिया जी (मुंबई), सुप्रसिद्ध लोक गायिका तनु प्रियंका सिंह जी (वाराणसी), अवधेश, संतोष यादव, संतोष बनारसी, सुरेश कुशवाहा, एस.पी. चौहान, अंगदराम ओझा, परमहंस चौरसिया ,मशहूर बांसुरी वादक सुनील सरगम, अकरम अंजना, आशा तिवारी,जया जी, दीपिका मिश्रा, सहेंद्र राम मौर्य, कुसुम वर्मा, डॉ आभा दीक्षित, माधुरी वर्मा ,स्वराज त्रिपाठी, अंकित सिंह, जानवी पांडे आदि अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
इस आयोजन को भव्य, दिव्य और सफल बनाने में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश राय, रामयतन यादव, पी.एन. तिवारी, मनोज राय, संजय सिंह, मनीष पौद्दार, रामबिलास सिंह यादव, विजय यादव ,सुनील सिंह, , सुरेश कुशवाहा, अवधेश, अंगदराम ओझा, एस.पी. चौहान, संजय लाल यादव, उपेन्द्र राय, रंजन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार दो महीनों से तैयारी में जुटे हैं।
जिला प्रशासन, नगर निगम, एल.डी.ए., जल निगम, पुलिस प्रशासन एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस महापर्व को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने हेतु दिन-रात कार्य कर रहे हैं।




