August 8, 2026 2:14 am

कृष्णानगर: ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा 

चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी की आठ बैटरी बरामद

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कृष्णानगर के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी अंकित कुमार के यहां हुई चोरी का खुलासा करने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर कृष्णानगर की टीम ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इसी गिरोह ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी की थी। पुलिस को इनके पास से चोरी की आठ बैटरी बरामद हुई है।

कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी अंकित कुमार के दरवाजे पर खड़े ई-रिक्शा की चोरों ने बैटरी की थी। इस मामले में पुलिस वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस पड़ताल कर रही थी कि पता चला कि इस घटना को अंजाम चार लोगों ने दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर चार चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम पारा क्षेत्र के हंस खेड़ा डूडा कालोनी निवासी विकास रावत, हंस खेड़ा निवासी धर्मेन्द्र गौतम, आशियाना के रजनी खंड निवासी निखिल मिश्रा उर्फ मंगल व कृष्णानगर क्षेत्र स्थित स्नेह नगर निवासी कृष्णा कन्नौजिया बताया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपितों ने कृष्णानगर के अलावा मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!