August 8, 2026 2:15 am

कैंट पुलिस की मुस्तैदी: एक घंटे में मिली पांच वर्षीय लापता बच्ची

परिजनों ने कहा- शुक्रिया कमिश्नरेट पुलिस

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कैंट पुलिस ने ऑपरेशन तलाशको सच कर दिखाया। रविवार सुबह आठ बजे से लापता पांच साल की मासूम बच्ची को महज एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस की फुर्ती देख बच्ची के माता-पिता की आंखें भर आईं और हाथ जोड़कर बोले लखनऊ पुलिस का शुक्रिया

जानकारी के मुताबिक रविवार को शाम करीब साढ़े छह बजे थाना कैंट में परिजनों ने सूचना दी कि उनकी पांच वर्षीय बेटी सुबह आठ बजे से घर से गायब है। बच्ची की गुमशुदगी सुनते ही इंस्पेक्टर कैंट के निर्देश पर पुलिस हरकत में आई।

चौकी प्रभारी सदर राकेश कुमार चौरसिया और उप निरीक्षक राज गोंड की टीम ने बिना वक्त गंवाए तलाश शुरू की। आसपास के सीसीटीवी खंगाले, लोगों से पूछताछ की और संभावित ठिकानों पर सघन चेकिंग की। नतीजा- एक घंटे के अंदर बच्ची सकुशल मिल गई।

 

कानूनी औपचारिकता पूरी कर बच्ची को परिजनों को सौंप दिया गया। मासूम को सही-सलामत देख परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने लखनऊ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और तत्परता की दिल खोलकर सराहना की। कैंट पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि बच्चों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता। कोई भी सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस को बताएं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!