पुलिस को इनकी निशानदेही पर चोरी के सामान बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। कैसरबाग पुलिस ने नकबजनी कर घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा कर दो बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
पुलिस को इनके पास चोरी गए माल को बरामद करते हुए। घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी व इलेक्ट्रिक ग्राइंडर कटर को भी बरामद किया है।
चौक क्षेत्र स्थित राजा बाजार निवासी नितिन महेश्वरी कैसरबाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी दुकान का शटर काटकर गल्ले से कैश व चांदी के सिक्के चोरी लिया है। इस सूचना पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर विकास गौतम एवं विनय गौतम की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिसिया कार्रवाई के आगे टूट गए और चोरी करने की बात स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि विकास गौतम दुकान के सामने सो रहे मजदूरों को यह कहकर कि इस दुकान में काम करता हूँ, तुम लोग गंदगी फैलाते हो, कहते हुए भगाकर इलेक्ट्रिक ग्राइंडर कटर से दुकान का शटर काटकर अंदर घुसकर गल्ले से पैसा निकाला व विनय गौतम बाहर निगरानी करता रहा। फिर दोनों पैदल जाकर अपनी स्कूटी से चले गए।पुलिस नें बताया कि पकडे गये दोनों आरोपियों ने एक सुर में बताया कि स्कूटी की डिग्गी में ग्राइंडर व रूपये रखे हुए है। चलकर बरामद करा सकता हूँ। पुलिस नें संदिग्ध व्यक्तियों के साथ हाता शुतुरखाना पहुंची तो आरोपियों के घर के सामने सफेद रंग की एविएटर स्कूटी खड़ी मिली जिसकी डिग्गी खोलकर विकास गौतम ने दिखाया तो डिग्गी से एक अदद कम्बल सफेद व लाल रंग का व एक झोले में एक अदद हिकोकी कम्पनी का इलेक्ट्रिक ग्राइंडर कटर हरा व काला रंग का मय तार लंबा करीब पन्द्रह हाथ व एक झोले में रूपये कुल एक लाख इकसठ हजार नौ सौ पैतालिस रूपये मिले।
बरामद कम्बल, इलेक्ट्रिक ग्राइंडर कटर व रूपयो के बारे में पूछा गया तो दोनों ने बताया कि यह रुपये गौतम बुद्ध मार्ग पर महेश्वरी होम अप्लायंसेज की दुकान का शटर ग्राइंडर कटर से काटकर चोरी किए गए रुपये है। ग्राइंडर कटर को यह लोग कम्बल में छिपाकर ले गए थे और वापस लेकर आए थे।आरोपियों नें इसी स्कूटी से घटना को अंजाम दिया। पुलिस टीम नें आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का कहना है कि माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा विकास गौतम पुत्र राकेश गौतम निवासी हाता शुतुरखाना मकबूलगंज थाना कैसरबाग लखनऊ व विनय गौतम पुत्र राकेश गौतम निवासी हाता शुतुरखाना मकबूलगंज थाना कैसरबाग लखनऊ के विरुद्ध दर्ज कर इनके आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र की जा रही है।




