August 8, 2026 2:14 am

कैसरबाग: मामूली कहासुनी के बाद बहनोई ने साले को मारी गोली 

गोली कंधे को चीरते हुए पार हो गई, अस्पताल में भर्ती 

पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार 

तालाब गगनी शुक्ल मोहल्ले में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गोलियों की बौछार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कोई जमीन को लेकर तो कोई मामूली कहासुनी के बाद अपनों को निशाना बना रहा है। कैसरबाग थाना क्षेत्र में काफी दिनों से पति-पत्नी में चल रहे विवाद को लेकर बुधवार को चौक निवासी मोहम्मद इलियास गगनी शुक्ल मोहल्ला स्थित अपनी ससुराल जा धमका। उसे देख घर में मौजूद उसके साले फाजिल हुसैन से कहासुनी हो गई और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि बेखौफ इलियास ने अपने साले को गोली मार दी। कंधे पर गोली लगते ही वह लहुलुहान होकर गिर पड़े। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घरवालों की मदद से घायल को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक घायल फाजिल हुसैन की पत्नी आफरीन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

कैसरबाग क्षेत्र के तालाब गगनी शुक्ल मोहल्ले में रहने वाले 40 वर्षीय फाजिल हुसैन ने अपनी बहन की शादी चौक क्षेत्र के मुर्तजा रोड स्थित राजा बाजार निवासी मोहम्मद इलियास पुत्र अहमद अली के साथ की है। बताया जा रहा है कि इलियास और उसकी पत्नी के बीच कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार को इलियास तालाब गगनी शुक्ल मोहल्ला स्थित अपने ससुराल जा पहुंचा और घर में मौजूद अपने साले फाजिल हुसैन से तू-तू-मैं-मैं करने लगा। फाजिल हुसैन को नहीं मालूम था कि जिस बहनोई से कहासुनी हो रही है वह अपने पास असलहा लेकर आया हुआ है। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि बेखौफ इलियास ने पास में रखे असलहे से गोलियों की बौछार कर फाजिल हुसैन को गोली मारकर जख्मी कर दिया। अचानक गोली चलने की खबर मिलते ही पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर जब-तक पुलिस मौके पर पहुंचती कि हमलावर इससे पहले असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकला। पुलिस के मुताबिक घायल फाजिल हुसैन की पत्नी आफरीन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें…

*फर्रूखाबाद: डीसीएम चालक की हत्या करने वाला मुठभेड़ में घायल – Abhinav Prabhat*

 

फर्रूखाबाद: डीसीएम चालक की हत्या करने वाला मुठभेड़ में घायल

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!