August 8, 2026 2:12 am

फर्रूखाबाद: डीसीएम चालक की हत्या करने वाला मुठभेड़ में घायल

पैर में लगी गोली, मौके से अवैध असलहा, कारतूस खोखा घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद

कमालगंज थाना क्षेत्र हुई मुठभेड़ का मामला

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक डीसीएम चालक सोनेलाल की हत्या के मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी और फर्रूखाबाद जिले के कमालगंज पुलिस के बीच बुधवार को कमालगंज क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से मोटरसाइकिल सवार बदमाश वीनेश घायल हो हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया है। पुलिस को मौके से एक अवैध तमंचा, कारतूस खोखा व जिंदा कारतूस के अलावा घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार के मुताबिक बीते दिनों कमालगंज थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर निवासी डीसीएम चालक सोनेलाल की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका हुआ मिला था। उन्होंने बताया कि इस मामले की गहनता से छानबीन शुरू की गई तो पता चला कि चालक की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई है।

साक्ष्य हाथ लगते ही कमालगंज पुलिस घटना में शामिल आरोपी वीनेश की सरगर्मी से तलाश कर रही थी कि बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली आरोपी भोजपुर की ओर मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा है। इस सूचना पर कमालगंज पुलिस सक्रिय हुई और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर बाद एक बाइक सवार संदिग्ध युवक नजर आया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक लेकर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई तो बदमाश के पैर में गोली लगी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार के मुताबिक पुलिस को मौके से एक अवैध तमंचा, कारतूस खोखा, जिंदा कारतूस व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!