August 8, 2026 2:11 am

​कौशांबी: सिराथू में किसानों को बांटे गए निःशुल्क उन्नत बीज, वैज्ञानिकों ने दिए खेती के आधुनिक टिप्स

कौशांबी। किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विकास खंड सिराथू स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम सौरई में निःशुल्क बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के किसानों को विभिन्न फसलों के उन्नत एवं प्रमाणित बीज निःशुल्क वितरित किए गए कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के तरीकों की जानकारी देते हुए बीजों के सही उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी तथा फसल उत्पादकता बढ़ाने के प्रभावी उपाय बताए इस अवसर पर कृषि विभाग के एसएमएस मनमोहन मिश्र बीज गोदाम प्रभारी अनंत राम अनुराग टीएसी शमीम अहमद एटीएम हरि नारायण सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

किसानों ने कृषि विभाग की इस सराहनीय पहल का स्वागत करते हुए कहा कि उन्नत एवं प्रमाणित बीजों का उपयोग कृषि उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही किसानों से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर वैज्ञानिक विधि से खेती करने का आह्वान भी किया गया कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता कर कृषि विभाग की योजनाओं एवं तकनीकी जानकारी का लाभ प्राप्त किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!