August 8, 2026 2:12 am

कौशाम्बी व सुल्तानपुर पुलिस नें बचाई दो लोगो की जान

डीजीपी के निर्देश पर हुईं कार्रवाई की परिजनों नें की सराहना, दिया पुलिस को धन्यवाद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मेटा के अलर्ट से पुलिस मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर बीते 24 घण्टों के अन्दर प्रदेश के सुल्तानपुर एवं कौशाम्बी पुलिस नें दो लोगो की जान बचाई। इसमें एक युवक औऱ एक युवती शामिल है।

डीजीपी के जनसम्पर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक मेटा सुसाइडल अलर्ट से एक जनवरी 2023 से 15 मार्च 2026 के बीच इस पहल के जरिये कुल 2266 व्यक्तियों के प्राणों की रक्षा यूपी पुलिस द्वारा की जा चुकी है। डीजीपी के जनसम्पर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव नें बताया कि प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में इन्स्टाग्राम पर 19 वर्षीय युवती नें चूहेमार दवा को ग्लास में घोलकर पीते हुए एवं कौशाम्बी में 18 वर्षीय युवक नें “आज मेरा लास्ट दिन है, आज मैं मरने जा रहा हूं, ये दिन हमेशा यादगार होगा सबका, आज मै जहर खा लूंगा” यह लिखकर आत्महत्या सम्बन्धी वीडियो पोस्ट किया था। मेटा से मिले अलर्ट के आधार पर तत्काल दोनों जनपद के युवती एवं युवक की लोकेशन ट्रेस करके जनपद सुल्तानपुर एवं कौशाम्बी पुलिस नें मौके पर पहुंच कर युवक की जान बचाई।घटना स्थल पर

सुल्तानपुर के थाना जयसिंहपुर की पुलिस मात्र 15 मिनट में तथा जनपद कौशाम्बी के थाना मंझनपुर की पुलिस मात्र 10 मिनट में सम्बंधित पीड़ितों के घर पहुंचकर उनके प्राणों की रक्षा की गयी ।पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर हुईं इस कार्रवाई पर परिजनों नें पुलिस टीम की सराहना कर धन्यवाद दिया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!