August 8, 2026 2:23 am

क्रांतिकारी किसान यूनियन ने किसानों की मांगों को लेकर दिया धरना

लखनऊ। (संवाददाता) क्रांतिकारी किसान यूनियन यूपीएसआईडी,सी पर धरना चिनहट देवा रोड लखनऊ औद्योगिक क्षेत्र में जमीन के बदले किसानों को मुआवजा की लड़ाई लगभग 35 साल पुराना क्रांतिकारी किसान यूनियन के बैनर तले 22 अप्रैल 2025 को यूपीएसआईडीसी के प्रांगण में किसानों ने धरना दिया।

रामरतन यादव प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अनमोल श्रम संविदा समिति जो टाटा मोटर्स में कार्य करती है वह फर्जी तरीके से चुनाव करके फर्जी पदाधिकारी नियुक्त कर दिया है जिसकी पुनः जांच कराई जाए और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किया जाए, जिससे किसानों को न्याय मिल सके विशंभर दयाल जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हफीज दिनेश कुमार रावत जिला प्रभारी लखनऊ सदर तहसील तुलसी राम एल.डी.ए. गोमती नगर को ज्ञापन दिया गया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि आपकी मांगों को लेकर जल्दी से जल्दी कार्यवाही की जाएगी अनमोल श्रम संविदा समिति जो टाटा मोटर्स में कार्य कर रही है वह चुनाव गलत तरीके से करवा कर पदाधिकारी नियुक्त कर दिया है जो की सूची के विरुद्ध अमेरिका में ट्रंप सरकार जो कानून पास किया है वह किसानों के विरुद्ध है इसमें मोदी सरकार उसका समर्थन कर रही है अगर इस कानून को निरस्त न किया गया तो क्रांतिकारी किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर पूरे देश में आंदोलन करेगी यूपीएसआईडीसी टाटा मोटर्स ने जिन किसानों की जमीन लिया था वह वादा किया था हर एक परिवारों को परमानेंट नौकरी दी जाएगी स्वास्थ्य के लिए अस्पताल बनवाया जाएगा शिक्षा के लिए स्कूल बनवाया जाएगा और गांव का विकास किया जाएगा इन मांगों को ना पूरा करते हुए किसानों के साथ अन्याय किया अगर उनकी मांगे नहीं पूरी की गई तो किसान टाटा मोटर्स के गेट के पास धरना प्रदर्शन करेगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!