ए अहमद सौदागर लखनऊ। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में काफी दिनों से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश सीतापुर के मोहम्मद हलीम क्राइम ब्रांच और मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद हलीम मूल रूप से सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र स्थित लिधौरा वाजिद अली गांव का रहने वाला है। वह गिरोह बंद एवं समाज विरोधी के मामले में फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। इंस्पेक्टर मड़ियांव के मुताबिक फरार चल रहे कुख्यात बदमाश हलीम की तलाश में उनकी टीम और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम तलाश कर रही थी कि मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फरार चल रहा गैंगस्टर का आरोपी मोहम्मद हलीम चौक थाना क्षेत्र स्थित नीबू पार्क के पास मौजूद है और वह कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर कर इनामी बदमाश मोहम्मद हलीम को गिरफ्तार कर लिया।




