लखनऊ। (संवाददाता) धर्म रक्षा संघ एवं भुय्यनं देवी मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में पहलगाम में पर्यटकों पर हुए अत्याचार के खिलाफ ,”खामोशी नहीं प्रतिकार चाहिए” नाम से शांतिपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन 27 अप्रैल को भुइयन देवी मंदिर के प्रांगण में किया गया जिसमें मुख्य रूप से धर्म रक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता मोहित शर्मा के साथ भुईयन देवी प्रांगण के पुजारी रामकुमार बाबा जी, आचार्य कृष्ण कुमार शुक्ला ,सिद्ध पीठ विंध्याचल माता रानी मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित प्रेम नारायण शुक्ला के साथ लखनऊ जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा और लखनऊ जिला उपाध्यक्ष डॉ रूबी राज सिन्हा, पवन कुमार रस्तोगी जिला मीडिया प्रभारी के सहयोग से शांतिपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। धर्म रक्षा के प्रदेश अध्यक्ष मोहित शर्मा ने कहा कि जिस तरह कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर इतने सारे हिंदुओं की हत्या कर दी.ये निर्दोष लोग अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने गए थे और इतनी बर्बरता उनके साथ हुई.मैं धर्म रक्षा संघ की तरफ से भारत सरकार से यह जो हमला हुआ है, इसके बदले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करता हूं. अब समय आ गया है कि सीमा पार आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए, कोई भी सभ्य समाज इस तरीके के हमले को स्वीकार नहीं कर सकता।
धर्म रक्षा संघ जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि सारे हिंदुओं को जाति से ऊपर उठकर एक हो जाना चाहिए और भारत सरकार को इस हमले का मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए. इसी क्रम में धर्म रक्षा संघ जिला उपाध्यक्ष डॉ रूबी राज सिन्हा ने कहा कि सरकार को इस नरसंहार के प्रति कड़े कदम उठाने चाहिए और जिन लोगों के साथ ऐसा हुआ है उनको न्याय मिलना चाहिए , सिद्ध पीठ मां विंध्याचल मंदिर के वरिष्ठ पुजारी प्रेम नारायण शुक्ला ने कहा कि अपने धर्म और संस्कृति और हिंदुत्व को बचाने का समय आ गया है अब हिंदू कोई भी अत्याचार सहन नहीं करेगा. संगोष्ठी में कपिल गौड़, प्रीति वर्ष्णेय, वंदना मनी, जिया मिश्रा, कुसुम पाठक, पप्पू मिश्रा, अजय अवस्थी, आशुतोष अवधवाल, हरि नारायण तिवारी, यशपाल सिंह उपस्थित रहे।




