लखनऊ। महिला दिवस के अवसर पर खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज चौक लखनऊ में एमएसएमई डीएफओ कानपुर द्वारा एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
महिला दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया कार्यक्रम में कार्यालय प्रमुख संयुक्त निदेशक श्री विष्णु कुमार वर्मा, सहायक निदेशक श्री अविनाश कुमार अपूर्व सहायक निदेशक श्री नीरज कुमार एवं एलडीएम बैंक ऑफ़ इंडिया लखनऊ श्री मनीष पाठक एवं केवीआईसी के सहायक निदेशक जैसी तालुकदार एवं उद्यमी लखनऊ श्रीमती प्रियंका वर्मा की उपस्थिति में महिला दिवस मनाते हुए पीएमईजीपी,पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसी, पीएमएस योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया कार्यक्रम में कुल 70 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर बनाने के इच्छुक शिक्षित और बेरोजगार नवयुवतियों / भावी उद्यमियो को विभिन्न संभावित उद्योगों के बारे में तकनीकी एवं गैर तकनीकी जानकारी प्रदान कर उन्हें स्वयं का उद्योग या व्यवसाय स्थापित करने हेतु प्रेरित करना है । यह समस्त कार्यक्रम प्राचार्या प्रोफेसर अंशु केडिया जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रबंध तंत्र से श्री निरंजन शर्मा, समस्त महाविद्यालय की शिक्षिकाएं एवं नान टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के आयोजन में अर्थशास्त्र एवं कॉमर्स विभाग की शिक्षिकाओं डॉ. वीना कुमारी डॉ अपर्णा टण्डन एवं प्रीति सिंधी ने आयोजन में सहयोग किया।




