लखनऊ। (संवाददाता) खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एक यादगार संस्कृतिक कार्यक्रम का कलायनम का आयोजन किया गया, जिसमें हमारे महाविद्यालय की बी.ए, बी काम और एम.ए की छात्राओ ने प्रतिभागिता दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन , सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ हुआ।
इस अवसर पर छात्राओं द्वारा विभिन्न नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर करिश्मा चौरसिया , द्वितीय स्थान पर शुमबुल खान एवं तृतीय स्थान पर श्रुति श्रीवास्तव रही। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अंशु केडिया एवं आज के कार्यक्रम की अतिथि अनमोल अग्रवाल, अलुमिनी डिग्री कॉलेज एवं पूर्व प्राचार्या खुन खुन जी गर्ल्स इंटर कॉलेज द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया I
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया ने छात्राओ के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी, और अपने उदबोधन में छात्राओ की सफलता की कामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं, कल्चरल क्लब से डॉ प्रीति सिंधी, डॉ रेशमा, डॉ विजेता दीक्षित, डॉ शालिनी, डॉ स्नेह लता, डॉ पारुल सिंह आदि शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने सहयोग प्रदान किया।
इसी कार्यक्रम में अतिथि महोदया द्वारा सांसद महाकुंभ, खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।




