August 8, 2026 2:23 am

खेलकूद प्रतियोगिता में परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने दिखाया हुनर, जीते मेडल

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) विकास खंड मलिहाबाद में खंड शिक्षा अधिकारी पदमशेखर मौर्य के दिशा निर्देशन व मार्गदर्शन में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

एआरपी हरिशंकर राठौर ने बताया कि बालक बालिका वर्ग की प्रतियोगिता मे दौड़ लंबी कूद, गोला फेक, चक्का फेक, कबड्डी, खो खो आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। न्याय पंचायत कसमंडी कला में जूनियर वर्ग बालक 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर में क्रमशः प्रथम स्थान प्रांशू, वंशराज, देवांश, व द्वितीय स्थान पर क्रमशः रमन, शिवा, प्रियांशु ने बाजी मारी, लंबी कूद में प्रांशू गोला फेक में श्लोक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में यूपीएस मलहा की टीम ने बाजी मारी वहीं खो खो में कसमंडी कला की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्राथमिक वर्ग में अर्सलान नीरज उस्मान राधिका नित्या ने जीत हासिल की।

इसी प्रकार न्याय पंचायत बख्तियार नगर में अंशिका नंदिनी वैष्णवी पलक रिद्धिमा पारुल कमल अभिमन्यु अनिकेत सरस आर्यन मानस ने जीत हासिल की ।खो-खो व कबड्डी में यूपीएस पुरवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक आदि उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!