मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज मंगलवार को गढ़ीजिदौर में केशरानी माता के मंदिर पर भव्य रूप से भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें पास पड़ोस के तमाम लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
गढ़ी जिंदौर मजरे शेर नगर गांव निवासी महेंद्र रावत के नेतृत्व में यह भंडारे का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने बताया केशरानी माता के मंदिर पर दूर दराज से लोग पूजा अर्चना करने आते हैं और उनकी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। जिन लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं वह माता रानी के दरबार में आकर पूजा पाठ सहित भजन कीर्तन का भी कार्यक्रम करवाते हैं। तमाम लोग भंडारे भी करते हैं। मंगलवार को महेंद्र रावत ने भी भंडारे का आयोजन भव्य रूप से कराया। इस भंडारे में आसपास पड़ोस के लोगों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर चल रहे भंडारे के रूप में प्रसाद का ग्रहण किया। भंडारे में आलू पूड़ी और बूंदी प्रसाद के रूप में वितरित की गई।




