August 8, 2026 2:16 am

गाजीपुर: पंखे से लटका मिला युवक का शव, वजह साफ नहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समौदीपुर गांव में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बेरोज़गारी, घरेलू कलह, प्रेम-प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर राजधानी लखनऊ में जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के समौदीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय श्रवण कुमार ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शनिवार को उसका शव कमरे में पंखे के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्रवण कुमार ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।

मूल रूप से हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित डालफेर गांव निवासी 30 वर्षीय श्रवण कुमार गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित समौदीपुर गांव में परिवार के साथ किराए पर रहता था।

बताया जा रहा है कि शनिवार को श्रवण कुमार ने कमरे में लगे पंखे के कुंडे में दुपट्टे के सहारे खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मामले की छानबीन की लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!