August 8, 2026 2:16 am

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई रामनवमी की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ भंडारे का आयोजन

मलियाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद में आज शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। और इस यात्रा में क्षेत्र भर के सैकड़ो हिंदू राम भक्त मौजूद रहे जिन्होंने गाजे बाजे के साथ माहौल को भक्ति मय कर दिया।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग मंत्री भूपेंद्र हिंदू के नेतृत्व में रहीमाबाद बाजार से बड़े ही धूमधाम से शुक्रवार दोपहर को गाजे बाजे के साथ रामनवमी पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा पूरे कस्बे में राम नाम के जयकारों के साथ घूमती रही और रहीमाबाद ज्ञानीपुर बड़े चौराहे पर पहुंचकर ठाकुर द्वारा राम जानकी मंदिर पर प्रसाद ग्रहण करते हुए छोटे चौराहे से होकर रहीमाबाद बाजार में समाप्त हो गई। इस यात्रा में इस अवसर पर पूड़ी सब्जी का भंडारे आयोजन किया गया यहां पर आए हुए सभी भक्तगण एवं राहगीरों तथा ग्रामीणों को प्रसाद वितरित किया गया

विभाग मंत्री विहिप भूपेन्द्र हिन्दू रूसेना जिला सहमंत्री रवि राजपूत जिला सह मंत्री श्रवण कुमार लवकुश नगर सूरज सिंह जिला सुरक्षा प्रमुख जिला समरता प्रमुख आचार्य राम जिला उपाध्यक्ष सुनील अर्क वंशी प्रसार प्रचार प्रमुख प्रखंड अध्यक्ष मलिहाबाद सुनील शर्मा प्रखंड संयोजक अर्पित सोनी सह संयोजक आकाश राठौर समरसता प्रमुख हरिशंकर शुक्ला धर्मद सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अक्षत तिवारी जितेंद्र अर्कवंशी संतोष तिलन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे इसी क्रम में रामनवमी के अवसर पर ग्राम गडी जिदौर गांव के बाहर कैस रानी माता का मंदिर पर मेला का 2 साल से लगता चल रहा है और भंडारे का आयोजन किया गया आसपास के गांव के लोग देखने के लिए बहुत संख्या लोग आते जाते रहते हैं और जो लोगों की मुरादे पूर्ण होने पर भंडारे का आयोजन करते हैं और सभी लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया इस कार्यक्रम के आयोजन ग्राम प्रधान सतीश गोस्वामी एवं गांव वासियों द्वारा किया गया इस अवसर पर सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!